मऊ। शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वाधान में शुक्रवार को विश्व हृदय दिवस के अवसर पर शारदा नारायण हॉस्पिटल में एक जन जागरूकता कार्यक्रम एवं नि:शुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर, एवं सांस की जांच ,व ईसीजी नि:शुल्क किया गया ।इस कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काटकर पुलिस अधीक्षक मऊ श्री ललित कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए डॉक्टर संजय सिंह ने बताया कि आज की भागदौड़ जिंदगी में लोग अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं और लोग ब्लड प्रेशर एवं शुगर व हृदय रोग से ग्रसित होते जा रहे हैं ,इस तनावपूर्ण जीवन शैली में प्रतिदिन सुबह टहले व वसायुक्त भोजन से परहेज करें और अपने सेहत के लिए प्रतिदिन कम से कम 1 घंटे का समय निकालें। अंत में पुलिस अधीक्षक महोदय श्री ललित कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को करने के लिए डॉक्टर संजय सिंह को व शारदा नारायण हॉस्पिटल परिवार की पूरी टीम धन्यवाद देता हूं। इस दौरान शारदा नारायण हॉस्पिटल की पूरी टीम मौदूज रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…