कानपुर . माता श्री वैभव लक्ष्मी मंदिर के तत्वाधान में मंदिर महंत अनूप कपूर की अध्यक्षता में मंदिर परिसर स्थित 11 सौ तुलसी के पौधों का वितरण का आयोजन किया गया अनूप कपूर ने बताया कि नवरात्र के पावन अवसर पर नवमी के दिन 11 सौ तुलसी के पौधों का वितरण किया गया। नवरात्रि कि नवमी के पावन अवसर पर अगर कोई व्यक्ति अपने घर में तुलसी माता का पौधा लगाता है। तो घर में सुख समृद्धि प्राप्त होती है। घर धन धान्य से परिपूर्ण होता है और पौधे तो सभी व्यक्तियों को अपने घरों में लगाना जरुर चाहिए क्योंकि पौधे कार्बन डाइऑक्साइड लेकर ऑक्सीजन देते हैं और सबसे बड़ी तुलसी के पौधे महत्वपूर्ण बात यह है की तुलसी का पौधा पूजन में भी काम आता है। तुलसी का पौधा औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। इलाहाबाद निवासी मंजू श्रीवास्तव ने बताया कि जब मंजू श्रीवास्तव के पति का देहांत हो गया था। तो उनको बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। लेकिन उन्हें माताश्री वैभव लक्ष्मी मंदिर की प्रशंसा और माता के प्रताप की जानकारी हुई तो इलाहाबाद से वैभव लक्ष्मी मंदिर आकर तुलसी का पौधा नवरात्रि की नवमी को प्राप्त किया और तुलसी का पौधा प्राप्त होने के बाद इलाहाबाद जाकर अपने घर में तुलसी का पौधा लगाया। इससे घर में सुख समृद्धि की प्राप्ति हुई और घर धन-धान्य से परिपूर्ण हो गया। यह सब माता वैभव लक्ष्मी मंदिर के आशीर्वाद से हुआ। मुख्य रुप से उपस्थित अनूप कपूर, मोना भंडारी, काजल श्रीवास्तव, व प्रिया श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…