उद्धव ठाकरे सरकार पर हमला करने के लिए इतने बेताब हैं कि वो अब कांग्रेस की भाषा बोलने लगे हैं. राहुल गांधी ने विकास को पागल कहा तो उद्धव भी उनके सुर में सुर मिला दिया. इतना ही नहीं उद्धव को अब यशवंत सिन्हा की बात भी अच्छी लग रही है. ठाकरे बीजेपी को नीचा दिखाने के लिए अब किसी भी स्तर तक जाने को तैयार हैं. यशवंत सिन्हा के बयान को आधार बनाते हुए शिवसेना ने प्रधानमंत्री से कड़े सवाल पुछे हैं. ‘गलती कबूल करने की हिम्म्त दिखाओ मोदीजी’ शिवसेना ने कहा, ‘खुद मोदीजी ने कहा था कि मुझसे कोई भुल हो जाएगी तो जिस चौराहे पर कहेंगे मैं आ जाउंगा. नोटबंदी बड़ी भूल थी. अब हमारे और विपक्ष के अलावा आपकी पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा भी कह रहे हैं. अब तो बड़ा दिल दिखाकर अपनी गलती कबूल करने की हिम्मत दिखाओ और जैसे कि आपने कहा था, मोदीजी अब चौराहे पर लोग आपका इंतजार कर रहे हैं. कहां हैं आप?
उद्धव ने अपने पार्टी के मुखपत्र सामना में लिखा है कि गुजरात के विकास क्या हुआ? राहूल गांधी के ऐसा सवाल करने पर वहां की जनता कहती है कि विकास ‘गांडो छयो छे’, अर्थात विकास पागल हो गया है. उन्होंने कहा, ‘ईवीएम मशीन में घोटाला करके और पैसों का इस्तेमाल करके चुनाव जीत गया तो विकास हो गया. ऐसा कुछ लोगों को लगता है, पर इससे विकास की अवस्था और विकट हो गई है. कल तक जब मनमोहन सिंह, पी चिंदबरम जैसे वित्त विशेषज्ञों ने बिगड़ते विकास दर की बात कहने की कोशिश की तो उनको पागल कहा गया. लेकिन अब भाजपा के पुर्व वित्तमंत्री यशवंत सिंह ने भी भाजपा के झूठे विकास दर का भंडा फोड़ दिया.’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…