Categories: Crime

मऊ – विभिन्न थानों की पुलिस ने 115 लीटर कच्ची शराब के साथ 6 को किया गिरफ्तार

संजय ठाकुर

मऊ : विभिन्न थानों की पुलिस ने 115 लीटर कच्ची शराब के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना घोसी पुलिस ने सुरेश चौहान निवासी कुचहरा के कब्जे से 20 लीटर व प्रदीप निवासी मोटरगढ़ झारखंड के कब्जे से 20 लीटर अवैध शराब बरामद कर गिरफ्तार किया। थाना मुहम्मदाबाद पुलिस ने रामआसरे निवासी कुतुबपुर, जंगबहादुर चौहान निवासी अबदुल्लाहपुर के कब्जे से क्रमश: 20-20 लीटर अवैध शराब बरामद कर गिरफ्तार किया।  थाना हलधरपुर पुलिस ने विनोद राजभर निवासी खालिसपुर के कब्जे से 15 लीटर शराब बरामद कर गिरफ्तार किया। थाना दोहरीघाट पुलिस ने दामोदर निवासी बेलौली के कब्जे से 20 लीटर बरामद कर गिरफ्तार किया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts