नुरुल होदा खान
बाँसडीह(बलिया) कोतवाली क्षेत्र के मैरिटार गाँव के एक ब्यक्ति ने पुलिस को फर्जी सूचना दी कि मैरिटार के पास तीन लोगों ने चौदह हजार रुपये और मोबाईल छीन लिए ।सूचना पाकर पहुँचे प्रभारी निरीक्षक संजय त्रिपाठी ने घटना की तहकीकात शुरू कर दी । सूचना देने वाले को लेकर थाने ले आये और तीनों की तालाश शुरू कर दी ।तो मामला कुछ और निकला ।प्राप्त जानकारी के अनुसार मैरिटार के रहने वाले योगेंद्र राजभर पुत्र जानकी राजभर ने प्रभारी निरीक्षक संजय त्रिपाठी को मोबाईल पर सूचना दी कि मैं मैरिटार चौराहे पर से घर जा रहा था कि तीन लोग मोटरसाइकिल से आए और मेरा चौदह हजार रुपये और मोबाईल छीन कर भग गए ।सूचना पाकर तुरन्त मोके पर पहुँचे प्रभारी निरीक्षक ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी तो गाँव के ही त्रिभुवन पुत्र बैकुंठ,मंतोष पुत्र रामाश्रय,और विनय कश्यप पुत्र शिवसागर के खिलाफ तहरीर दी तो जांच में मामला कुछ और ही निकला।मामला यह था कि वादी योगेंद्र राजभर की शादी के कैसेट बनाने के लिए मैरिटार के ही विनय कश्यप को दिया था और विनय ने दूसरे की शादी का कैसेट योगेंद्र को दिया ।कैसेट देखने पर वह दूसरी शादी का निकला ।इसकी सूचना योगेंद्र ने विनय को दिया तो भूल कहकर वह फिर योगेंद्र की शादी का कैसेट दिया और पैसे के लेन देन में कुछ विवाद उन लोगो मे हो गया ।तो योगेंद्र ने पुलिस को लूट की सूचना दे दी । पुलिस ने मामले की तहकीकात कर गलत सूचना देने पर दोनों पक्षो के लोगो को कानूनी कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…