सिंगाही// मोहल्ला पूरब चमरौधा में दीपावली के दिन छज्जे पर चढ़कर झालर लगाते समय टूट गया। छज्जा गिरने से बिजली मिस्त्री संग तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। वहां से हालत खराब होने पर पूर्व चेयरमैन कयूम ने तीनों को जिला मुख्यलय भर्ती कराया है।
नगर के मोहल्ला पूरब चमरौधा निवासी रामकुमार ने दीपावली होने के कारण पड़ोस में रहने वाले मिस्त्री चंचल को बुलाया। मिस्त्री चंचल ने अन्य स्थानों पर झालर लगाने के बाद वह छज्जे पर चढ़कर झालर लगा रहा था। छज्जे के नीचे उनकी पत्नी बिट्टो अपने चार वर्षीय पोते सुयस के साथ बैठी थी। अचानक छज्जा भरभराकर नीचे गिर गया। छज्जे के साथ ही मिस्त्री चंचल उसके नीचे बैठी बिट्टो और सुयस के ऊपर जा गिरा। चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के लोग आ गए। उन्होंने सभी लोगों को छज्जे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। बिट्टो के सिर, चंचल का बायां पैर, सुयस का कंधा और दोनों पैर टूट गए। घायल अवस्था में प्राइेवट अस्पताल से उनको लखीमपुर अस्पताल में पूर्व चेयरमैन मोहम्मद कयूम ने अपनी गाड़ी से भेज कर भर्ती कराया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…