वाराणसी. पुलिस लाइन के शहीद स्मारक में शानिवार को आयोजित पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद पुलिस कर्मियों को नम आँखों के साथ सलामी दिया गया, इस अवसर पर वाराणसी के आरक्षी स्व: शैलेंद्र कुमार सिंह की पत्नी सरिता सिंह, आरक्षी स्व: दिनेश कुमार के परिजन माधुरी देवी और फायरमैन स्व: रामरतन राम के परिजन प्रमोद कुमार का एडीजी वाराणसी ज़ोन विश्वजीत महापात्रा ने सम्मान करते हुए उन्हें उपहार और शॉल भेंट की। उन्होंने परिजनों से पूछा की कोई दिक्कत या परेशानी तो नहीं और विश्वास दिलाया कि किसी प्रकार की समस्या होने पर विभाग उनके साथ है। शहीदों को शोक शस्त्र और सलामी भी दी गयी। इस दौरान आई जी वाराणसी रेंज दीपक रतन, एसएसपी रामकृष्ण भारद्वाज,पी ए सी के कंमांडेन्ट,सभी एडिश्नल एसपी दिनेश सिंह, अमित सिंह, ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, सुरेश चंद रावत के साथ ही जिले के सभी सी ओ, इंस्पेक्टर, एस आई, कांस्टेबल मौजूद रहे
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…