देवरिया. आज दिनांक 26/10/2017 को रेलवे स्टेशन भटनी के गेट नंबर 117 के पास अज्ञात युवक का क्षत-विक्षप्त शव मिला. एक प्रयास के बाद उस शव की पहचान हो सकी. पहनावे से युवक किसी संभ्रांत परिवार का प्रतीत हो रहा था. मृतक की पहचान नन्हे उर्फ रेहान सिद्दीकी पुत्र मजहर हुसैन निवासी नूरीगंज नंबर 4 थाना भटनी जिला देवरिया के रूप में हुई. पहचान होने के बाद जीआरपी ने मृतक के परिजनों को सुचना दिया. सुचना पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. मौके पर पहुचे परिजनों ने युवक की शिनाख्त किया. मृतक की उम्र करीब 20 वर्ष थी. सूत्रों के हवाले से खबर है मृतक का किसी लड़की प्रेम सम्बन्ध था जिससे शादी हेतु मृतक ने लगभग 15 दिन पहले अपने घर वालो से कहा था, मगर घर वाले उसकी शादी को तैयार नहीं हुवे जिससे मृतक ग़म को गलत करने के लिये नशे का सहारा ले बैठा और नशीली दवाओ का सेवन करने लगा.
जीआरपी ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है और विवेचना में जुट गई है. थाना प्रभारी के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति साफ़ हो पायेगी कि युवक ने आत्महत्या किया है अथवा कोई और बात है. वैसे पुलिस दुर्घटना के पहलू को भी नज़र अंदाज़ नहीं कर रही है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…