संजय राय.
बलिया । शहीद मंगल पांडे स्मारक समिति कदम चौराहा के मंत्री एवं समाजिक चिंतक राजकुमार पांडे ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में बेरोजगारी का सम्राज्य कायम हो गया है ।।लोग भूखे मर रहे हैं। कहा कि प्रदेश में आंगनबाड़ी , शिक्षामित्र ,प्रेरक ,रोजगार सेवक के अलावा बालू की कीमत बढ़ने से लाखों करोड़ों की संख्या में मजदूर रोजगार की तलाश में भूखे मर रहे हैं । कहा कि भाजपा ने प्रदेश में उलटी गंगा बहानी शुरू की है समाज का व्यक्ति राज पाठ और सत्ता सुख छोड़कर सन्यासी और योगी का धर्म अपनाता है। लेकिन भाजपा ने एक सन्यासी और योगी को राज पाठ और सत्ता थमा कर कुर्सी पर बैठने का काम किया है । जिससे प्रदेश में एक अलग ही तरीके का माहौल पैदा हो गया है। लोग अपने आप को असहज महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कम मानदेय पर गुजारा कर रहे संविदा के कर्मियों एवं मजदूर वर्ग के लोगों के हितों के संरक्षण के लिए तत्काल समुचित उपाय करने की मांग की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…