बड़ागॉव वाराणसी २४ अक्टूबर — अपनी मांगों को लेकर लखनऊ में धरना प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों पर लाठी चार्ज के विरोध एवं अपनी मांगों के समर्थन में बड़ागांव विकास खंड क्षेत्र की सैकड़ो आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने आज यहां मुख्यालय पर सुबह ११ बजे से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया । प्रदर्शन कारियों का आरोप है की प्रदेश सरकार संकल्प पत्र में किये गये वादे को भुलाकर बर्बरता पर उतर आई है ।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उ० प्र० के बैनर तले आज बड़ागांव विकास खंड क्षेत्र की सैकड़ो आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने ब्लाक अध्यक्ष उर्मिला सिंह के नेतृत्व में ब्लाक मुख्यालय पर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के सामने अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया । प्रदर्शन के दौरान महिला कर्मियों ने अपनी प्रमुख मांग मानदेय में वृद्धि न किये जाने पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया साथ ही प्रस्ताव में लखनऊ में धरनारत महिला साथियों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज कर निर्ममता पुर्वक पीटे जाने की घटना का निंदा करते हुए इसे सरकार का लोकतंत्र विरोधी कार्य बताया ।धरना प्रदर्शन का संचालन जिला संरक्षक रघुपति शरण सिंह एवं ब्लाक संरक्षक जीतलाल द्वारा किया गया जिसमें साधना तिवारी ,किरण दूबे,शकुंतला,मनोरमा,ममता ,पुष्पा,रीता,निशा,एवंं सुशीला सहित सैकड़ो आंगनबाड़ी कार्यकर्तिया शामिल रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…