वाराणसी. अधिशासी अभियंता के रवैये के खिलाफ आज जूनियर इंजिनियर इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल डिप्लोमा इंजिनियर संघ ने आज कार्यो का बहिष्कार किया और धरना दिया. संघ की मांग है कि अधिशासी अभियंता को तत्काल हटाया जाये. विदित हो कि पीड़ित अभियंता के आरोप है कि दिनांक 26.09.17. को सोंन याँत्रिक निर्माण खंड वाराणसी के जू0 ई0 के साथ अधिशासी अभियंता जयंत मिश्रा द्वारा गाली गलौज अभद्रता एवं घातक हमला किया गया था यही नहीं इस कार्य हेतु कुछ अराजक तत्वों का भी साथ लिया गया। जिसके विरोध में सभी अवर अभियन्ता दिनांक 11 अक्टूबर से कार्यालय के मुख्य गेट पर कार्य वहिष्कार कर धरना पर बैठे है और शासन/विभागाध्यक्ष से अधिशासी अभियंता को हटाने की मांग कर रहें हैं,
सोन यात्रिक प्रखण्ड के अवर अभियन्ता का साथ देने के लिये जनपद के समस्त अवर अभियन्ता लामबन्द होकर आर-पार की लड़ाई की तैयारी शुरु कर दी है, धरने मे प्रमुख रूप से शशिकान्त श्रीवास्तव ,जिलाध्यक्ष,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् ने पहुँच कर नैतिक समर्थन देते हुये अधिशासी अभियन्ता द्वारा अवर अभियन्ताओ के साथ किये गये दुर्ब्यवहार की कड़े शब्दो मे निन्दा की और कहाकि अवर अभियन्ताओ कि इस आर-पार की लड़ाई मे परिषद पूरा सहयोग प्रदान करेगी | धरने को इं0 कमलेश कनौजिया, प्रवीण कुमार सोनकर, चंदन चौधरी, सुनील कुमार भरती, शिवकांत सिंह, संतोष कुमार, सत्येद्र प्रसाद ,मनोज कुमार सिंह आदि ने सम्बोधित किया |
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…