समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र से जब दबाव आया तब मुख्यमंत्री अपने काम को बताने के लिए आगरा गए। लेकिन बीजेपी ने आगरा में काम नहीं किया बल्कि काम रोका है। रबर डैम, मुगल गार्डन और आउटर रोड का काम रोक दिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को लखनऊ में मीडिया से कर रहे थे। उन्होंने कहा, जो लोग ताज को देख कर पहले ना जाने क्या-क्या कहते थे। इसे संस्कृति का हिस्सा नहीं मानते थे, वही लोग आज ताज के वेस्ट गेट पर झाड़ू लग रहे हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि हम भगवान राम को धन्यवाद देते हैं कि जो लोग ताज को अपना हिस्सा नहीं मानते थे वो भी आज स्वच्छता अभियान की शुरुआत वहीं से कर रहे हैं।
अखिलेश ने सेना के लोगों को भी बधाई दी कि उन्होंने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर एक बढ़िया प्रोग्राम संपन्न किया। वहीं दूसरी ओर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों पर हुए लाठीचार्ज की निन्दा भी की। अखिलेश ने निकाय चुनाव पर बोलते हुए कहा कि कूड़ा हटाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि जाने समय कैसे बदल जाता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…