ठुमरी साम्रागी व शास्त्रीय गायिका पद्मविभूषण गिरिजा देवी ‘अप्पाजी’ का पार्थिव शरीर गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। मणिकर्णिका घाट पर गिरिजा देवी के नाती अरिन्दम दत्ता ने उन्हें मुखाग्नि दी। पद्मविभूषण अप्पाजी का निधन मंगलवार को कोलकाता के बिरला अस्पताल में हुआ था। मंगलवार सुबह उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 88 वर्षीय अप्पाजी का पार्थिव शरीर गुरुवार को नाटी इमली के संजय गांधी नगर कॉलोनी स्थित आवास पर लाया गया। यहां पहले से ही उनके प्रशंसक आखिरी झलक पाने के लिए जमा थे। मणिकर्णिका घाट पर गिरिजा देवी के नाती अरिन्दम दत्ता ने उन्हें मुखाग्नि दी। गिरजा देवी के मुखाग्नि के बाद लोगों ने हर-हर महादेव का नारा लगाया। मुखाग्नि के बाद घाट पर मौजूद लोगों की आंखें अप्पजी को याद कर नम हो गईं। इस मौके पर कई हस्तियां मौजूद थीं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…