बलिया ।। सुरेमनपुर दियरांचल के रामबालक बाबा मठिया के निकट लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन पुल का निर्माण निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बावजूद अभी तक 50 फीसद ही हो सका है। वर्तमान में पिछले तीन महीने से उक्त पुल का निर्माण कार्य बंद पड़ा है। उक्त पुल का शिलान्यास तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने 15 सितंबर 2015 को किया था। इस पुल की लागत लगभग चार करोड़ रुपये थी। एक साल में इस पुल को बनकर तैयार हो जाना था किंतु दो वर्ष बाद भी पुल का निर्माण कार्य नहीं हो पाने से दियरांचल के आधा दर्जन गांवों की करीब 50 हजार की आबादी दुर्दशा झेलने को बेबस है। इसको लेकर लोगों में जबर्दस्त आक्रोश व्याप्त है। इस सड़क पुल की लंबाई लगभग 100 मीटर है, जिसमें कुल छह पाए बनने हैं। निर्माण कार्य उप्र सेतु निगम द्वारा कराया जाना है फिर भी इसका कार्य अधर में ही लटका है। निर्माण स्थल पर जाने के बाद वहां समान की रखवाली करने के लिए दो स्थानीय लोग मौजूद थे। उनसे काम बंद होने के बारे में पूछने पर वो कुछ भी बता नहीं सके। पूछने पर कि यहां सेतु निगम के जेई व एई कब आते हैं तो उनका उत्तर था कि तीन-चार महीने से तो यहां कोई नहीं आया। क्षेत्रीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों से इस पुल के निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने के लिए हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…