अंजनी राय.
बलिया ।। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को छापेमारी के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह एवं दिनेश कुमार राय समेत आधा दर्जन अधिकारियों की टीम ने गड़वार बाजार में छापेमारी कर मिष्ठान दुकानों से नमूने एकत्रित किए। टीम ने बाजार स्थित मिठाई की दुकानो से पेड़ा, मिल्क केक, डोडा बर्फी एवं खोवा व छेने की मिठाई का नमूना संकलित किया। इसके अलावा नगरा बाजार स्थित कई दूकानो से पनीर, सोहन पापड़ी, पेड़ा का नमूना संग्रहित किया । मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि सभी नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे तथा मिलावट पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…