अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड की मौत
बलिया ।। दुबहड़ थाना क्षेत्र के उदयपुरा ढाले के पास अज्ञात वाहन के धक्के से होमगार्ड रमाशंकर साह (56) पुत्र दिनेश्वर साह निवासी वसुधरपाह थाना हल्दी की मौत हो गई। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी वाहन का पता नहीं चल सका। वह शहर में ड्यूटी के लिए आ रहा था। इसी बीच उदयपुरा गांव के सामने वाहन से धक्का लग गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। एसओ अशोक पांडेय तत्काल मौके पर पहुंच गए। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विद्युत करेंट की चपेट मे आने से वृद्ध की मौत
बलिया ।। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के बलुआ बेसवान ग्राम में बिजली की चपेट में आकर वीर नारायण यादव (70) की मौत हो गई। वीर नारायण घर के बगल स्थित अपने निजी नलकूप पर गए थे। इस दौरान विद्युत आपूर्ति नहीं थी। बिजली के इंतजार में वे नलकूप पर ही बैठे रहे। शाम चार बजे जब बिजली आई तो अपना नलकूप चलाने के लिए कोठरी में पहुंचे तभी अचानक उनका हाथ नंगे तारों से स्पर्श कर गया और वो घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिए। कुछ देर बाद घर के लोग वहां पहुंचे और शव को लेकर घर आए।
नौकरी करने गये बलिया के युवक की वाराणसी मे मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
बलिया ।। भीमपुरा थाना क्षेत्र के दहीरपट्टी अब्दुलपुर मदारी गांव निवासी मुनेश्वर प्रसाद (30) की शुक्रवार की रात अचानक वाराणसी मे मौत हो गई। इसकी खबर पाते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक का शव वाराणसी से उसके पैतृक गांव आते ही शोक की लहर दौड़ गई। उसका अंतिम संस्कार सरयू तट के तुर्तीपार घाट पर किया गया। मुखाग्नि सात वर्षीय पुत्र ऋषभ ने दिया। छोटी सी उम्र में बालक के हाथों पिता को मुख्गि्न देने के ²श्य को देख मौके पर मौजूद लोगों का कलेजा फट गया। मृतक अपने पीछे दो बच्चों सात वर्षीय पुत्र ऋषभ तथा पांच वर्षीय पुत्री रिया सहित पत्नी पूनम देवी को छोड़ गया है।
अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक की मौत
बलिया ।। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अमहर पट्टी के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक राजेश कुमार (35) दीना नाथ निवासी तिवारीपुर थाना सिकन्दरपुर की मौत हो गई। युवक बाइक द्वारा रसड़ा की ओर आ रहा था कि अचानक किसी वाहन से टकरा गया और सड़क पर गिर गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल उसे रसड़ा अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे मऊ रेफर कर दिया गया, लेकिन मऊ पहुंचते-पहुंचते रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…