भागलपुर. वकील महरूल हक उर्फ आरजू की हत्या के विरोध में भागलपुर में प्रदर्शन कर रहे वकीलों के साथ मंगलवार को पीर बाबा चौक और कचहरी चौक पर यातायात पुलिस के साथ मारपीट और नोकझोंक हुई। इस घटना के विरोध में करीब 50 की संख्या में यातायात पुलिसकर्मियों ने कचहरी परिसर में जमकर हंगामा किया। पुलिसकर्मियों ने जिला विधिज्ञ संघ भवन के अंदर भी जाकर हंगामा और वकीलों के साथ मारपीट की।
गुस्साए पुलिसकर्मियों ने वकीलों की कुर्सियों को भी तोड़ दिया। वकीलों को जान बचाकर कोर्ट परिसर से भागना पड़ा। कचहरी चौक से निकलने के बाद पुलिसकर्मियों ने आदमपुर थाना पहुंचकर नारेबाजी की। करीब आधे घंटा तक कचहरी परिसर में अफरातफरी मची रही। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी मनोज कुमार जिला विधिज्ञ संघ पहुंचे और महासचिव संजय कुमार मोदी से मिलकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…