Categories: Religion

धनतेरस की खरीददारी करने गये थे दो भाई, घर लौटी दोनों की लाश

गोपाल जी.
बिहार के भोजपुर जिले में मंगलवार को एक सड़क हादसे में दो भाईयों की मौत हो गई. हादसा जिले के शाहपुर में दोपहर के वक्त हुआ जहां एक बोलेरो और बाईक की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस टक्कर में बाइक पर सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना शाहपुर थाना के डुमरिया के पास की है. जानकारी के मुताबिक अपने गांव परसौरा से दोनों भाई शाहपुर बाजार धनतेरस की खरीदारी करने जा रहे थे तभी सामने से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने बाईक को ठोकर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गये और दोनो युवकों की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद बोलेरो का चालक बोलेरो सहित फरार हो गया। दोनो मृतकों के नाम अनिल कुमार और बिट्टू कुमार बताए जा रहे हैं।

pnn24.in

Recent Posts