गोपाल जी,
पटना : भ्रष्टाचार पर सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की हैं. डीजी निगरानी रवींद्र कुमार के आदेश पर निगरानी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीनियर एडीएम सह भू-अर्जन पदाधिकारी कामिल अख्तर को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया हैं. शेखपुरा जिले के बरबिघा थाना क्षेत्र का फैजाबाद गांव निवासी भोला प्रसाद ने निगरानी डीजी रवींद्र कुमार से मिलकर लिखित शिकायत की थी कि मेरी जमीन को सरकार द्वारा अधिग्रहण कर लिया गया है. अधिग्रहण भूमि का राशि देने के लिए शेखपुरा जिले में पदस्थापित सीनियर एडीएम सह भू अर्जन पदाधिकारी कामिल अख्तर 12 हजार रुपये की मांग कर रहें हैं.
पीड़ित ने डीजी को बताया था कि बहुत मुसीबत और परेशानी की बात कहने पर भी उनका दिल नहीं पसीज रहा है और वह अधिग्रहण की राशि देने को तैयार नहीं हैं, साथ ही रिश्वत की मांग पर अड़े हुए हैं. डीजी निगरानी रविन्द्र कुमार ने आरोप की सत्यता की जांच कराने का निर्देश एसपी निगरानी को दिया. जांच रिपोर्ट में आरोप सत्य पाएं जाने के बाद डीजी निगरानी रवींद्र कुमार ने डीएसपी पीएन सिंह के नेतृत्व में टीम गठित किया. गठित निगरानी टीम ने डीएसपी पीएन सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को वीआईपी रोड ,शेखपुरा स्थित एडीएम के सरकारी आवास पर छापेमारी करते हुए 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…