गोपाल जी,
तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति डा. एनके झा शुक्रवार को एयर एम्बुलेंस से दिल्ली चले गए। वह यहां से साढ़े 11 बजे रवाना हुए। एयर एम्बुलेंस करीब 30 मिनट की देरी से 11 बजे भागलपुर पहुंची। इसके पहुंचने बाद एयर एम्बुलेंस से आए डॉक्टरों ने मायागंज से एम्बुलेंस में हवाई अड्डा पहुंचे कुलपति की जांच की कि वह एयर एम्बुलेंस से जाने लायक हैं या नहीं। जांच करने के बाद उन्हें एयर एम्बुलेंस में शिफ्ट किया गया। उसके बाद कुलपति की पत्नी के साथ यह चार्टर एयर एम्बुलेंस उड़ गया। जो पटना होते हुए दिल्ली चला जाएगा।
कुलपति को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके पैंक्रियाज में इंफेक्शन बताया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें बताया था कि उनकी हालत ठीक है लेकिन बेहतर इलाज के लिए बाहर जा सकते हैं। 12 अक्टूबर को ही यह एयर एम्बुलेंस आना था जो नहीं आया। इसलिए 13 को यह एयर एम्बुलेंस आया और कुलपति को इलाज के लिए दिल्ली ले गया। हवाई अड्डे पर विवि के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…