नीतीश ने कहा कि जब बिहार में पीएम का प्रोग्राम बन रहा था तो इसके लिये मैंने इस क्षेत्र को इसीलिये सुझाया ताकि पीएम भी बिहार के इस इलाके की समस्या को देख सुन सकें. उन्होंने कहा कि टाल क्षेत्र की समस्याएं इसे क्षेत्र के क्षेत्रफल की तरह की विशाल है.
नीतीश ने कहा कि मैंने जेपी सेतु के समानांतर एक पुल बनाने की मांग की जिसे नितीन गडकरी जी ने वैचारिक सहमति भी दे दी है. नीतीश ने दिल्ली से गोरखपुर के रास्ते गाजीपुर तक आने वाले एक्सप्रेस हाईवे का जिक्र किया और कहा कि बक्सर में गंगा नदी पर बने पुल के समानांतर एक फोरलेन पुल बनाया जाये जिससे दिल्ली से गाजीपुर ही नहीं बल्कि बक्सर भी जुड़े. उन्होंने मंच से बक्सर को सीधे बनारस से जोड़ने की मांग की. नीतीश ने कहा कि चुकि काशी पीएम का क्षेत्र है और बक्सर भी मिनी काशी के तौर पर जाना जाता है ऐसे में इन दोनों शहरों को सीधा जोड़ने की जरूरत है. नीतीश ने नितीन गडकरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके डिक्शनरी में नो शब्द नहीं है और वो हमेशा से बिहार के लोगों के लिये काम करते रहे हैं
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…