राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा है कि उन्हें पटना विश्वविद्यालय में हुए समारोह के लिये कोई निमंत्रण नहीं मिला था और अगर निमंत्रण मिलता तो भी उसमें भाग नहीं लेते. लालू ने कार्यक्रम के बहाने पीएम और सीएम दोनों पर निशाना साधा. दिल्ली से पटना लौटे लालू ने एयरपोर्ट पर कहा कि दोनों मिल कर लगातार बिहार की जनता को बेवकूफ बना रहे हैं. लालू ने कहा कि अब तक बिहार को बाढ़ राहत के लिये मिला पैसा नहीं मिल सका तो सेंट्रल यूनिवर्सिटी कौन चीज है. पीएम ने बिहार को बाढ़ वाला पैसा नहीं दिया लेकिन दौड़े-दौड़े टाल में चले गये. लालू ने कहा कि बिहार को छला जा रहा है.
आज के ही कार्यक्रम में नीतीश कुमार हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे लेकिन मोदी ने उनकी एक नहीं सुनी. उन्होने कहा कि दोनों 2017 में ही 2022 की बात कर रहे हैं लेकिन उस वक्त तक रहेंगे तभी तो कुछ कर सकेंगे न. लालू ने कहा कि मैंने हमेशा से पटना विवि के लिये संघर्ष किया है औग आगे भी करता रहूंगा. सीबीआई पूछताछ के बारे में लालू ने चुटकी भरे अंदाज में कहा कि अधिकारी हमारा भाषण सुनते हैं और हम उनकी चाय पीते हैं
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…