बलिया. जनपद के बेलहरी ब्लाक के नदी पार जवही ग्राम सभा मे दुर्गा पूजा मे दूकान से गलत समान खाने से फूड प्वाइजन से 120 बच्चे जिन्दगी और मौत से जूझ रहे है बात करते है वही करोड़ो रूपयो की लागत से बना सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र जो 2014 से बना है. उस सामुदायिक स्वस्थ केन्द्र पर कोई स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अभी तक नही आता है. क्षेत्रीय नागरिको का कहना है की आये किसी न किसी का स्वास्थ ख़राब होने अथवा घटना दुर्घटना में यह सामुदायिक स्वास्थ केंद्र केवल सफ़ेद हाथी साबित होता है और मरीज़ को लेकर नाव द्वारा 30 किलोमीटर आरा या बलिया जाना पडता है . ज्ञातव्य हो कि बसपा सरकार में पास इस प्रोजेक्ट को सपा सरकार ने पूरा करवाया था और इसका सपा सरकार के मंत्री द्वारा उद्घाटन भी किया गया था. साहेब सरकारे बदल गई मगर यह सफ़ेद हाथी के मानिद सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ऐसे ही खड़ा है और जनता को वही दुःख दर्द है जो इस अस्पताल के बनने से पूर्व था. सरकारे बदल गई. मंत्रियो के चेहरे बदल गये और तो और अधिकारी आते रहे और जाते रहे मगर किसी ने इस अस्पताल हेतु चिकित्सक मुहैया नहीं करवाया. क्षेत्रीय लोगो में इस बात को लेकर रोष की जगह अफ़सोस और दुःख है. देखने वाली बात होगी की तीन साल गुज़र जाने के बावजूद एक चिकित्सक को तरसता यह सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कब तक एक चिकित्सक पाता है. इसकी वीरान पड़ी इमारत शायद यही कहती होगी कि कोई तो आबाद कर दो मुझको.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…