गोंडा। हम बार बार यह बात कहते है कि दंगइयो का कोई मज़हब नहीं होता है इनकी कोई जात और धर्म नहीं होता है इनका बस एक ही धर्म है स्वहित के रक्षार्थ दंगे करवाना और लूट खसोट करना, इसकी एक बानगी गोंडा जिले में देखने को मिली जब पुलिस ने रामसेवक और मंगल दीक्षित को रंगे हाथ गाय का बछड़ा काटते हुवे गिरफ्तार कर लिया. इनकी मंशा थी कि शहर को दंगे की आग में झोक दे और एक वर्ग विशेष पर इसका आरोप लगे. मगर कहते है कि देश केवल धर्म निर्पेक्ष लोगो के बल पर टिका है, ऐसे ही एक धर्म निर्पेक्ष युवक ने जिसको ये सांप्रदायिक तत्व हिन्दू मुस्लिम में विभाजित करते है और इत्तिफाक से वह हिन्दू धर्म का अनुयायी भी था ने मौके पर ऐसी घटना देख तत्काल एक भारतीय होने का परिचय दिया और पुलिस को घटना की सुचना दिया, घटना स्थल पर पुलिस ने जाकर रँगे हाथ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी के गोंडा ज़िले के थाना कटरा बाज़ार के गॉंव देवा पसिया भटपुरवा में एक अक्टूबर की रात 12 बजे गांव के ही रामसेवक और मंगल दीक्षित को गाय का एक बछड़ा काटते रंगे हाथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये दोनों दंगा कराने की फिराक में थे।इन दोनों की गिरफ्तारी से पुलिस के भी होश उड़ गए हैं।एक पुलिस अद्धिकारी ने बताया कि घटना गम्भीर है ।इस प्रकरण में अभियुक्तों के खिलाफ धारा 295A,153A, 505B भादवि व 3/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया है। घटना के बारे में बताया जाता है कि रामसेवक दीक्षित, और मंगल दीक्षित ने गॉंव के ही गणेश प्रसाद का बछड़ा खोलकर एक खेत मे उसका गला काट दिया, एक चश्मदीद हिंदू युवक ने इसकी सूचना 100 नम्बर डायल कर पुलिस को दी, संयोग से पुलिस की गाड़ी वहीं से गुज़र रही थी, पुलिस ने रंगे हाथ रामसेवक दीक्षित को ख़ून लगे चाकू और काटे गये बछडे के साथ गिरफ़्तार कर लिया। एडिश्नल SP गोंडा ने गिरफ्तार रामसेवक और मंगल दीक्षित पर रासुका की कार्यवाई करने का आश्वासन दिया है।
दशहरा, दुर्गापूजा, मुहर्रम, गॉंधी जयंती जैसे महत्वपूर्ण त्यौहारों से तनाव से गुज़र रहे समाज के लिये ये घटना कितनी भयावह हो सकती थी, अगर असली गुनहगार मौके से ना पकडे जाते तो गोंडा में दंगा तय था। इस गिरफ्तारी से घटना का आरोप वर्ग विशेष पर मढ़ कर दंगा कराने की बड़ी साजिश नाकाम हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…