Categories: Crime

कच्ची शराब के कारोबारियों में मच गई खलबली जब पुलिस ने चलाया ये अभियान

फारुख हुसैन 

लखीमपुर खीरी// इंडो नेपाल बॉर्डर से सटे तराई की तलहटी में बसे लखीमपुर खीरी जिले में अवैध शराब का काला कारोबार धड़ल्ले से फलफूल रहा है और हमारी खीरी पुलिस लगातार इस पर अंकुश लगाने की कोशिश कर रही है परंतु फिर भी शराब माफिया धड़ल्ले से अपना कच्ची शराब का कारोबार जोरों से चला रहें हैं जिसके कारण एक बार फिर कच्ची शराब पर शिकंजा कसने के लिए खीरी पुलिस अचानक एक्शन में आ गई और उसने पूरे जिले में अवैध शराब का कारोबार करने वालो को अचानक सकते में डाल दिया जिसके कारण कच्ची शराब का कारोबार करने वाले पुलिस की इस कार्रवाई से दहशत में आ गए।

पुलिस ने एक साथ जिले भर में कच्ची शराब का गोरखधंधा करने वालों पर ताबड़तोड़ छापेमारी,छापेमारी से मचा कच्ची शराब माफियाओ में हडकंम्प मचा दिया ।छापामारी कर पुलिस ने मौके पर हजारों लीटर शराब बरामद की और करीब बीस हजार लीटर से ज्यादा लहन जिसको पुलिस ने नष्ट किया। छापा मारी में थाना नीमगांव,थाना भीरा समेत सदर कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। साथ ही एसपी खीरी डॉक्टर एस चनप्पा ने बताया कि इस तरह कच्ची शराब का धंधा  करने वालों के खिलाफ अब गैंगस्टर की कार्यवाई की जाएगी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts