कच्ची शराब के कारोबारियों में मच गई खलबली जब पुलिस ने चलाया ये अभियान

लखीमपुर खीरी// इंडो नेपाल बॉर्डर से सटे तराई की तलहटी में बसे लखीमपुर खीरी जिले में अवैध शराब का काला कारोबार धड़ल्ले से फलफूल रहा है और हमारी खीरी पुलिस लगातार इस पर अंकुश लगाने की कोशिश कर रही है परंतु फिर भी शराब माफिया धड़ल्ले से अपना कच्ची शराब का कारोबार जोरों से चला रहें हैं जिसके कारण एक बार फिर कच्ची शराब पर शिकंजा कसने के लिए खीरी पुलिस अचानक एक्शन में आ गई और उसने पूरे जिले में अवैध शराब का कारोबार करने वालो को अचानक सकते में डाल दिया जिसके कारण कच्ची शराब का कारोबार करने वाले पुलिस की इस कार्रवाई से दहशत में आ गए।













