Categories: Crime

किशोरी से कर रहा था अकेले में छेड़खानी, हुआ मुकदमा दर्ज

नुरुल होदा खान 

बाँसडीह(बलिया) कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव में एक 13 वर्षिय किशोरी के साथ अपने दुकान से घर जाते वक्त गाँव के ही युवक द्वारा छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक गाँव की रहने वाली उक्त किशोरी के पिता चाय की दुकान चलाते है ।उक्त किशोरी अपने दुकान पर से शाम के वक्त घर जा रही थी कि गाँव के ही सोनू रावत पुत्र संतोष रावत ने उक्त किशोरी का हाथ पकड़ कर जबरजस्ती करने लगा । उक्त किशोरी के हो हल्ला करने पर वह छोड़ कर भग गया ।डरी सहमी किशोरी अपने घर पहुँच कर अपने परिजनों से आप बीती सुनाई तो परिजनों ने इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी को दी ।मोके पर पहुचे प्रभारी निरीक्षक ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts