देवरिया जनपद क्षेत्र पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर द्वारा जनपद में होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु निरन्तर प्रयास किया जा रहा था जहा शुक्रवार की शाम को थानाध्यक्ष बधौचघाट मय हमराही कर्मचारीगण के साथ रात्रिगश्त के दौरान पकहाॅ पुलकी चुंगी पुल के पास पहुॅचे थे कि एक स्थान पर चार लोग बैठकर चोरी की योजना बना रहे थे कि पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, पुलिस टीम द्वारा पकड़े जाने पर उनके पास से एक अदद देशी पिस्टल 7.65 बोर व 04 अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद मो0सा0 अपाची बिना नम्बर बरामद हुआ। नाम, पतापूछने पर अपना नाम सुमीत शर्मा पुत्र दिनेश सा0 पकड़ीडीह थाना कटया जिला गोपालगंज (बिहार) ,सुनील पुत्र सुरेन्द्र सा0 बेलहीडीह थाना कटया जिला गोपालगंज (बिहार),शाकिर आलम पुत्र अली हुसैन सा0 मिश्रौली थाना कटया जिला गोपालगंज (बिहार) बताया। इस सम्बन्ध में थाना बगौचघाट में मु0अ0सं0 127/2017 व 128/2017 अपराध धारा 401 भादवि व 3/25 शस्त्र अधिनियम तथा 207 मोटरवाहन अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…