Categories: Crime

आधा दर्जन लोगो पर दर्ज हुआ मुकदमा

संजय ठाकुर
मऊ : कोपागंज पुलिस ने स्थानीय थाना क्षेत्र के मूंगमास निवासी प्रधान व पत्रकार गिरिजादत्त पाण्डेय की तहरीर पर प्रधान/ पत्रकार पर हुए हमले के मामले में मूंगमास निवासी अवनीश राय उर्फ रिंकू पुत्र जितेन्द्र राय, जितेन्द्र राय पुत्र तिलेश्वर राय, मनीष राय पुत्र रामनारायण राय व तीन अज्ञात सहित आधा दर्जन के खिलाफ आईपीसी की 147, 323, 504, 506, 394, 427 सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। इस सम्बन्ध में कोपागंज थानाध्यक्ष कमलेश तिवारी ने बताया की मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts