बलिया ।। सुखपुरा क्षेत्र के अपायल ग्राम में आयोजित हनुमान जयंती समारोह में शनिवार की शाम विराट दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें नामी गिरामी पहलवानों ने शिरकत किया। दंगल में लगभग एक दर्जन पहलवानों ने अपने जोड़ीदारों से हाथ मिलाए और एक-दूसरे को दांव पेचों के सहारे पटकनी दी। पूरे दंगल की रौनक महिला पहलवानों की कुश्ती को लेकर थी। हरियाणा की रितिका पांडेय व लखनऊ की खुशबू यादव जब अखाड़े पर उतरीं तो दंगल देख रहे हजारों की हुजूम ने करतल ध्वनि से इन दोनों का स्वागत किया। इस मुकाबले की विजेता तो खुशबू यादव रही लेकिन रितिका पांडेय ने भी दर्शकों का दिल जीता। दंगल के प्रतियोगिता के इस क्रम में बलिया के संजय पहलवान ने गाजीपुर के कैलाश, गाजीपुर के दीना ने बनारस के भीम को, बलिया के दिनेश मने गोरखपुर के सुमेर को, मऊ के मनोहर ने बनारस के आनंद को, मऊ के विनोद ने अपने ही जिले के हरींद्र को पटकनी देकर इनाम के हकदार बने। समाजसेवी अरविंद कुमार ने महिला पहलवानों का हाथ मिला कर दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। दंगल में निर्णायक गुड्डू पहलवान रहे जबकि उद्घोषक का कार्य महंगू पहलवान ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…