शफी उस्मानी
वाराणसी (PNN24 News, 5 नवंबर 2026): वाराणसी जिला प्रशासन और जिला फुटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में डॉक्टर संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा में आयोजित ‘काशी संसद खेलकूद प्रतियोगिता’ के अंतर्गत 18 वर्ष से कम आयु वर्ग (Under-18) के फुटबॉल मुकाबले बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गए हैं। बालिका वर्ग के सभी मुकाबले जहां सफलतापूर्वक संपन्न हो गए, वहीं बालक वर्ग के एक महत्वपूर्ण क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान अचानक बिजली गुल (लाइट कटने) हो जाने के कारण मैच को बीच में ही रोकना पड़ा।
बालिका वर्ग में कुल 4 टीमों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया:
बालक वर्ग (अंडर-18) में कुल 17 टीमों ने नॉकआउट आधार पर भाग लिया:
प्रतियोगिता के समापन सत्र में मुख्य अतिथि चितहर प्रसाद (कोषाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ) और नवीन सिंह (क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी) ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
आयोजकों ने घोषणा की है कि 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के रुके हुए चौथे क्वार्टर फाइनल का ‘सडन डेथ’, दोनों सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले 6 नवंबर को सुबह 8:00 बजे से खेले जाएंगे। इसके अलावा 6 नवंबर को 18 वर्ष से अधिक आयु (Open Age Group) के बालक-बालिकाओं के मैच भी आयोजित किए जाएंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…