अंबेडकरनगर। धनतेरस पर बाजार में जबरदस्त चहल पहल रही। लाई चूरा के साथ साथ लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों की भी जमकर खरीददारी हुई। इसके साथ ही ट्रैक्टर मोटर साईकिल व अन्य वाहनों की खरीद के लिए भी ग्राहकों की सुबह से ही लाइन लगी रही। बाजार में जबरदस्त भीड़ के कारण अकबरपुर व शहजादपुर में दिन भर जाम की स्थिति बनी रही प्रभारी निरीक्षक मनोज पन्त पूरे दल बल के साथ दिन भर अकबरपुर व शहजादपुर में भ्रमण करते रहे । शाम होते होते बाजार में इतनी भीड़ हो गई कि लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कत हो गयी। चांदी के सिक्कों के साथ साथ लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों व अन्य गहनों की खरीद के लिए सुनारों की दुकानों पर दिन भर ग्राहको की भीड़ लगी रही। मंहगाई के बावजूद लोगों ने खरीददारी करने में कमी नही दिखाई। कपड़ा व बर्तन की दुकानों पर भी भारी भीड़ देखी गई। बिजली के झालरों के प्रति भी लोगों को आकर्षण कम होता नही दिखा। चाइनीज सामानों के बहिष्कार की अपील के बावजूद झालर समेत बिजली के अन्य चाइनीज सामानों की मांग कम नही रही। सस्ता होने के कारण लोगों ने एक बार फिर लोगों ने उसे ही अपनी पहली पसंद बनाया । इसके साथ ही मिठाई की दुकाने दिन भर गुलजार रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…