आलापुर अंबेडकरनगर – उच्च प्राथमिक विद्यालय जहांगीरगंज में दीपावली की पूर्व संध्या के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें जूनियर वर्ग के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी कला का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता मैं कक्षा 6,7 व 8 के छात्रों ने अपने बेहतरीन कला का प्रदर्शन करते हुए रंगोली बनाया। जिसमें कक्षा 7 के छात्रों को प्रथम कक्षा 8 के छात्रों को द्वितीय व कक्षा 6 के छात्रों को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के उपरांत शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल यादव एवं अजय पांडे ने छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में देवेंद्र त्रिपाठी अशोक तिवारी समेत कई अन्य लोगों ने छात्रों के कला की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या इसरावती देवी गोदावरी देवी सुमन पांडे राजमणि रामअवतार धीरेंद्र वर्मा दुष्यंत यादव श्रवण कुमार देवेंद्र समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…