बलिया ।। स्वास्थ्य विभाग की दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर एक-एक चीजों का जायजा लिया और अस्पताल में मौजूद प्रभारी सीएमएस डा.एसपी राय को सुधार के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के क्रम में दवा काउंटर के निरीक्षण किए। यहां लोगों की होने वाली भीड़ को देखते हुए उन्होंने सीएमएस को एक और काउंटर चालू करने के निर्देश दिए। यहां कई मरीजों ने दवा नहीं होने की शिकायत की जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमएस से पूछताछ की और तत्काल व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। यहां से निकलकर जिलाधिकारी एआरटी सेंटर पर गए और वहां की स्थिति को देखी। अन्य जगह निरीक्षण आदि करने के बाद वह सीएमएस कक्ष में चले गए और प्रभारी डा.एसपी राय से काफी देर तक स्थिति के बारे में जानकारी ली और सुधार के हरसंभव प्रयास के निर्देश दिए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…