बलिया ।। कार्तिक पूर्णिमा के दिन से शुरू होने वाले ऐतिहासिक ददरी मेले का मीना बाजार धीरे-धीरे तैयार होने लगा है। सर्कस, झूला, मौत का कुआं व अन्य आइटमों के खंभे खड़े हो गए है। नपाकर्मी मेले को बेहतर तरीके से बसाने की अपनी योजना को मूर्त रूप देने में दिन रात लगे हुए है। लगातार व्यापारियों का सामान ट्रकों आदि से मेले में गिर रहा है। गुलाबी ठंड के बीच दुकानदार अपनी दुकानों के तंबू आदि खड़े करने में लगे है। मेले के अंदर रास्ते का निर्माण नहीं होने से व्यापारियों को अपनी सामान लाने में दिक्कत आ रही है। कुछ व्यापारी को पुरानी जगह नहीं मिलने के कारण परेशान है। इसको लेकर वे नपा कर्मियों का चक्कर काट रहे है। जिन्हें मन पसंद जगह मिल गई है वे अपना आशियाना खड़ा करने में लग गए है। दिन में दुकानदार अपनी दुकानों को व्यवस्थित करने में लग गए है। ये दुकानदार हर हाल में कार्तिक पूर्णिमा के दिन शुरू होने वाले मेले में आने वाली भीड़ को देखते हुए तैयारी में लगे है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…