घोसी(मऊ)। स्थानीय नगर के नरोखर पोखरा स्थित एक अख़बार के तहसील कार्यालय के पास जल निगम की पानी सप्लाई की पाइप लगभग एक हफ़्तों से टूटी पड़ी है जिसकी वजह से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। इसी क्रम में कोतवाली परिसर के मुख्य गेट के पास भी जल निगम की पाइप लाइन फटने की वजह से प्रतिदिन पानी बर्बाद हो रहा है जब इस सम्बंध में हमने अवर अभियंता घोसी जल निगम से बात की तो उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में सम्बंधित ठीकेदार को सूचित कर दिया गया है इसकी जानकारी के लिए संवाददाता ने सम्बंधित ठीकेदार से बात चीत की तो ठीकेदार ने बताया कि हम लोगो द्वारा कराए गए पिछले कामो का अभी तक भुगतान नही हुआ है तो हम लोग इस नए काम को किस प्रकार करेंगे इसके भुगतान की जिम्मेदारी किसकी होगी।
जल निगम विभाग द्वारा पाइप लाइन इंडिया मार्का हैण्डपम्प से सम्बंधित कार्यो के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा काफी रकम आवंटित की जाती है इसके बावजूद भी अधिकारियों की मनमानी की वजह से कराए गए कार्यो का भुगतान नही हो पाता ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…