जावेद अंसारी
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची रविवार को जारी की. शिमला ग्रामीण विधानसभा सीट से निवर्तमान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है. वहीं मंडी सीट से निवर्तमान मंत्री कौल सिंह ठाकुर की बेटी चम्पा सिंह को पार्टी ने टिकट दिया है.
आर्की विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे वीरभद्र सिंह
गौरतलब है कि शिमला ग्रामीण सीट का प्रतिनिधित्व वर्तमान में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कर रहे हैं. इस बार उन्होंने अपने बेटे और हिमाचल प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह के लिए इस सीट से टिकट की मांग की थी और सार्वजनिक रूप से घोषणा कर चुके थे कि उनकी सीट से उनके पुत्र चुनाव लड़ेंगे. मुख्यमंत्री सोलन जिले के आर्की विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे और पार्टी ने वहां से उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की है.
पार्टी ने मंडी विधानसभा सीट से राज्य के मंत्री कौल सिंह ठाकुर की बेटी चम्पा सिंह को टिकट दिया है. कौल सिंह ठाकुर को दरांग विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष ऑस्कर फर्नांडीस ने दूसरी सूची जारी की. 68 सदस्यीय हिमाचल विधानसभा के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 23 अक्टूबर है. नामांकनों की जांच 24 अक्टूबर को होगी और 26 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. कांग्रेस ने 18 अक्तूबर को 59 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी.
दूसरी सूची में कांग्रेस ने केवल सिंह पठानिया को शाहपुर से और आशीष बुटैल को पालमपुर से उम्मीदवार बनाया है, जहां से वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटैल विधायक हैं. इस बार वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं. आशीष बुटैल निवर्तमान अध्यक्ष के पुत्र हैं. कांग्रेस ने ठियोग सीट से दीपक राठौर को मैदान में उतारा है जहां से पहले राज्य की मंत्री विद्या स्टोक्स प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. विधानसभा चुनावों के परिणाम की घोषणा 18 दिसंबर को होगी.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…