Categories: National

मनोज तिवारी की वायरल होती तस्वीर बहुत कुछ बयान कर रही है

सुहैल अख्तर
दिल्ली भाजपा के अध्‍यक्ष व सासंद मनोज तिवारी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में मनोज तिवारी मेट्रो में सफर कर रहे हैं। लेकिन उनके चेहरे के हाव-भाव कुछ अलग ही इशारा कर रहे हैं। इस बारे में आरटीआई एक्टिविस्ट और डॉक्टर आनंद राय ने रोचक ट्वीट किया है। आनंद के मुताबिक, सांसद मनोज तिवारी को दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान किसी ने सीट ऑफर नहीं की। सभी यात्री अपने मोबाइल देखने में व्यस्त दिखे। कुछ लोगों ने सांसद को देखा और पहचाना भी, लेकिन फिर मुंह फेर लिया। आनंद ने सवाल उठाया कि क्या नेताओं की देश में यही इज्जत बची रह गई है। तस्वीर में सीट न मिलने से मनोज उखड़े-उखड़े से लग रहे हैं। यह उनकी चेहरे से साफ झलक रहा है।बहरहाल, सांसद की इस तस्वीर पर लोगों ने मजे लेने शुरू कर दिए हैं। आनंद के ट्वीट पर कमेंट में ऐसे जवाब लिखे जा रहे हैं, जो बताते हैं कि दिल्ली वाले तो भाजपा की सरकार से नाखुश ही हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts