मुहम्मद सलीम.
वाराणसी. कहते है कलयुग में रिश्तो का कोई सम्मान नहीं रह जाता है. इसका जीता जागता उदहारण आज समाज में अक्सर देखने को मिल जा रहा है. इस क्रम में एक युवक ने अपनी होने वाली पत्नी पत्नी की बहन को शादी के पहले ही बहला फुसला कर ले भागा. लड़की के परिजनों ने इसकी लिखित शिकायत सम्बंधित थाने में किया है और पुलिस लड़के के भाई को हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है. घटना शहर के लोहता थाना क्षेत्र के चुरामनपुर गांव की है जहा रविवार को घटी इस घटना से सभी लोग हतप्रभ रह गये।
प्राप्त समाचार के अनुसार बजरडीहा निवासी रिंकू गुप्ता ने शादी के पहले ही अपनी होने वाली पत्नी की 18 वर्षीया छोटी बहन बहला फुसला कर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और रविवार को मौका देख कर ले भागा. जिसके बाद लड़की के पिता ने थाने पर इस बात की लिखित शिकायत दर्ज करायी है। परिजनों ने बताया कि रिंकू गुप्ता का पिछले माह तिलक वगैरह भी हो चूका था और लड़की पक्ष शादी की तैयारी कर रहा था। युवक का पहले से पुरानी रिश्तेदारी होने के वजह से युवती के घर आना जाना था.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…