वाराणसी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण भारद्वाज द्वारा जनपद में अवैध शराब व्यापारियों के खिलाफ अभियान चलाकर गिरफ्तारी के दिये गये आदेश के तहत सोमवार को राम नगर पुलिस ने एक बोलेरो से 40 पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर थानाध्यक्ष विवेक कुमार श्रीवास्तव रविवार को पुलिस बल के साथ विश्व सुंदरी पुल चैराहा पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से उन्हें पता चला कि डाफी टोल टैक्स की तरफ से हाईवे होते हुए एक सफेद रंग के बोलेरो जाने वाली है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष ने उक्त बोलेरो की चेकिंग की तो उसमें से 40 पेटी से 1920 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। अवैध शराब के साथ जो अभियुक्त गिरफ्तार किया गया उसकी पहचान संजय चैहान ग्राम खरसड़ा थाना खजूरी जिला बलिया के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…