संजय ठाकुर.
मऊ : दोहरीघाट स्थित सरयू नदी में मूर्ति विसर्जन के बाद डूबे युवक की लाश तीसरे दिन रविवार को सुबह रामघाट के निकट उतराई मिली। स्थानीय बाजार से लक्ष्मी पूजन के पश्चात मूर्ति विसर्जन के लिए दोहरीघाट गया युवक शुक्रवार की शाम सरयू नदी में डूब गया था। दूसरे दिन भी शव की तलाश जारी थी लेकिन सफलता नहीं मिली थी। उस दिन घोसी कोतवाली क्षेत्र के सबरहद बिरेचा गांव निवासी सोनू पुत्र स्व. विध्याचल यादव नदी में डूबने लगा तो उसका साथी राहुल सिंह पटेल (18 वर्ष) निवासी खोंहाचवर थाना घोसी बचाने के लिए गया और बचाने में खुद डूब गया। उसी दिन से परिवार और पुलिस के लोग शव की तलाश में लगे थे लेकिन सफलता नहीं मिली।
रविवार को परिवार के लोग फिर शव की तलाश करने गए तो पता चला कि रामघाट के पास शव उतराया हुआ है। पुलिस भी सूचना के बाद पहुंच गई और शव का पंचनामा बनाकर परिजनों को सौंप दिया। शव सड़ जाने की वजह से घर ले जाने की बजाय वहीं पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…