Categories: Crime

फांसी लगाकर युवक ने की खुदकुशी

संजय ठाकुर.

मऊ : मधुबन थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव में प्रेम में असफल युवक ने शनिवार की रात गांव के बाहर बाग में पेड़ की टहनी के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बाजार से बाइक से घर आ रहे ग्रामीणों के वाहन की लाइट के प्रकाश से पेड़ पर लटकता शव देख सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पर रोते-बिलखते परिजन शव को उतारकर घर लेकर चले गए। घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेंज दिया।
थाना क्षेत्र के रामपुर बेलौली पुलिस चौकी अंतर्गत फूलपुर गांव निवासी सुधाकर यादव (20) पुत्र सुरेन्द्र यादव शनिवार की रात गांव के बाहर बाग में पेंड़ की टहनी में रस्सी के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। बाजार से बाईक से घर लौट रहे लोगों ने बाइक की रोशनी से पेड़ पर लटकता शव देखकर हड़बड़ा गए। नजदीक जाने पर उसकी शिनाख्त हुई। घटना की खबर लगते ही रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचकर शव को घर लाए। खुदकुशी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेंज दिया। लोगों की मानें तो खुदकुशी का कारण प्रेम-प्रसंग में होना बताया जा रहा है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts