रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र के मवाना का मझरा गांव में चंद रुपयों और गाड़ी की मांग को लेकर ससुराल पक्ष ने विवाहिता को फांसी के फंदे से लटका कर मौत के घाट उतारा इस हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए कमरे में खड़ी सीढ़ी के ऊपरी हिस्से से गले में फंदा लगा कर लटका दिया गया। घटना बीती रात की है जब मृतिका करवाचौथ का व्रत करने के बाद सोने गयी तो कुछ समय बाद ही उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में दूसरे कमरे में खड़ी सीढ़ी के ऊपरी पाए से दुपट्टे से गले मे फंदा डाला हुआ मिला। मामले की सूचना परिवार को मिली तो परिजनों ने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया ।
वही विवाहिता के परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष ने लड़की को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।वहीं दूसरी ओर पिछले कुछ समय से ससुराल पक्ष द्वारा दो लाख रुपए और चार पहिया वाहन की मांग भी की जा रही थी। इससे पहले भी कई बार विवाद होने पर परिजनों ने बातचीत करके मामला सुलझाया था लेकिन बीती रात के इस हादसे से परिजनों में रोष है।उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। परिजनों ने बताया है कि उक्त हत्या के संबंध में ससुराल पक्ष के पति समेत सास ससुर जेठ जेठानी कुल पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है जिसमे से मृतिका का पति और सास पुलिस की हिरासत में हैं वहीं ससुर जेठ ओर जेठानी अभी फरार हैं ।
मामले के संबंध में राहुल कुमार क्षेत्रीय अधिकारी थाना टांडा ने बताया कि पुलिस को मवाना का मझरा गांव में विवाहिता के फांसी लगाने की सूचना मिली थी जिसपर मौके पर पहुंच कर आरोपियीं के विरुद्ध दहेज़ हत्या का मुकद्दमा पंजीकृत कर लिया गया है । आरोपियों में मृतिका के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया गया है शेष कारवाही पोस्टमार्टम के बाद भी की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…