अंजनी राय.
बलिया । बलिया-सिकन्दरपुर मार्ग पर घुरी बाबा के टोला (पंदह) गांव के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के रुद्रवार निवासी 35 वर्षीय मुन्ना राम तथा खेजुरी थाना क्षेत्र के ससना का रहने वाला 30 वर्षीय राजेन्द्र राम एक ही साथ काम करते थे। दोनों खेजुरी थाना क्षेत्र के गोड़वरा गांव के पास सड़क निर्माण के काम में मजदूरी कर रहे थे। देर शाम काम खत्म हुआ तो मुन्ना को घर जाने के लिये साधन नहीं मिला। साथी राजेन्द्र उसे अपनी बाइक से छोड़ने चल पड़ा। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर सिकन्दरपुर की ओर जा रहे थे। इसी बीच बलिया-सिकन्दरपुर मार्ग पर घुरी बाबा के टोला (पंदह) गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। बाइक चला रहे राजेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पीछे बैठा मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने मुन्ना को वाराणसी रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सोमवार की सुबह मुन्ना की भी मौत हो गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…