बीजेपी के ऊपर 1 करोड़ रुपए का ऑफर देने का आरोप लगाने वाले पाटीदार आंदोलन से जुड़े नेता नरेंद्र पटेल ने आरोप लगाया है कि उन्होंने यह सौदा इसलिए किया था ताकि पाटीदार समाज को पता लग सके कि बीजेपी की सच्चाई क्या है. बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है, वह पैसे से सबको खरीदना चाहती है. नरेंद्र पटेल ने कहा कि वरुण पटेल के माध्यम से 10 लाख रुपए दिए गए. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह मेहसाणा से हैं और उनका नाम भी नरेंद्र है. मेहसाणा से जिताकर ही उनको भेजा गया था और अब फिर मोदी को मेहसाणा लाकर छोड़ेंगे.
गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले पाटीदारों को बीजेपी और कांग्रेस अपने-अपने पाले में लाने के लिए जुटी हुई है. इस आंदोलन की अगुवा रहे हार्दिक पटेल के सहयोगी वरुण पटेल और रेशमा बीजेपी में शामिल हो गए हैं. उधर ओबीसी-एससी-एसटी एकता मंच के नेता अल्पेश ठाकुर कांग्रेस में चले गए हैं. इसी बीच नरेंद्र पटेल जिनके बीजेपी में जाने की चर्चा थी उन्होंने प्रेस कांन्फ्रेंस कर बीजेपी पर बड़ा आरोप लगा दिया है. हालांकि बीजेपी की ओर से इस बारे में अभी तक कोई सफाई नहीं आई है. वहीं पाटीदार समाज के ही एक और नेता निखिल सवानी बीजेपी पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाकर इस्तीफा दे दिया है. वह कुछ दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हुए थे.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…