वाराणसी. सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे मंडुआडीह थाना क्षेत्र के कंदवा परमहंस नगर कॉलोनी के एक युवक रितेश कुमार (22) व युवती शिवानी (20) सारनाथ स्थित संग्रहालय पहुँचे जहाँ युगल ने ज़हर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसकी सूचना पर पहुँची सारनाथ पुलिस को संग्रहालय के टिकट के पीछे लिखा हुआ सुसाइड नोट बरामद हुआ जिस पर लिखा हुआ था कि हम अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं। इसके नीचे अपना पता और मोबाइल नम्बर भी लिखा हुआ था। जिसके आधार पर लड़के के परिजनों को सूचना दी गई। आनन फानन में स्थानीय थाना की पुलिस ने उन्हे पण्डित दीनदयाल अस्पताल पहुँचाया जहाँ पर उनकी स्थिति को देखते हुए दोनो को बीएचयू रेफर कर दिया।
देर से आई एम्बुलेंस लड़के की हुई मौत.
रेफर होने के बाद परिजनों ने एम्बुलेंस हेतु फ़ोन किया. परिजनों का आरोप है कि एम्बुलेंस घंटों बाद पहुँची जिसके कारण लड़के ने दीनदयाल अस्पताल में ही दम तोड़ दिया जबकि लड़की को दीनदयाल अस्पताल से बीएचयू ले जाया गया जहा उसकी स्थिति समाचार लिखे जाने तक गंभीर बनी हुई थी।
परिजनों का कहना है की दोनो के प्रेम सम्बन्ध के बारे में पहले से पता था उन्हे बार बार समझाया गया की पहले अपने पैर पर खड़े हो जाओ फ़िर तुम्हारी शादी कर दी जायेगी । लेकीन इसके पहले ही यह घटना हो गयी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…