अजीम कुरैशी.
बिजनौर. आखिर सच और इन्साफ की आवाज़ बुलंद हुई और इन्साफ की जीत हुई. जिले के नूरपुर कोतवाली में हुई पुलिस कार्यवाही से सम्बंधित हमारे समाचार का संज्ञान पुलिस विभाग ने लिया और पुलिस अधीक्षक बिजनौर प्रभाकर चौधरी ने क्षेत्र में पुलिस की छवि को ख़राब करने वाले पुलिस कर्मियों को लाइन हाज़िर कर दिया. इस प्रकरण में गोली चलाने वाले दरोगा अभितेंद्र सिंह के साथ मौके पर जाकर मिटटी भराव को अवैध खनन का नाम देने वाले कांस्टेबल महबूब अली और विशाल शर्मा को लाइन हाज़िर कर दिया गया है.
ज्ञातव्य हो कि जिले के नूरपुर स्थित एक उपासना गृह में मिटटी डालने का काम चल रहा था जहा मौके पर पहुचे कांस्टेबलो ने मिटटी लेकर आये भैसा गाड़ी को रोक कर अवैध खनन के मिटटी होने का आरोप लगाया था, इसका विरोध जब क्षेत्र के कुछ लोगो ने किया तो मौके पर पहुचे दरोगा अभितेंद्र सिंह ने जनता के बीच सड़क पर गोली दाग दिया. मौके पर शूट हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और हमारे द्वारा समाचारों के संकलन के ज़रिये प्रमुखता से इस खबर को उठाया गया और सच्चाई पटल पर रखी गई. हमारे समाचार का संज्ञान उच्चाधिकारियों ने लिया और इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु सोशल मीडिया पर अग्रसारित भी किया था. जिले के कप्तान ने न्यायसंगत कार्यवाही करते हुवे उक्त प्रकरण में सम्बंधित पुलिस कर्मियों को लाइन हाज़िर कर दिया है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…