इसके बाद सिंधिया उनके साथ चले| इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और उनके समर्थक सहित स्थानीय लोग भी मौजूद रहे| यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव , पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह , राघौगढ़ विधायक जयवर्द्धन सिंह व केवलारी विधायक रजनीश सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे|
अब तक दिग्विजय की इस यात्रा को धार्मिक यात्रा का दावा किया जाता रहा है, लेकिन यह यात्रा अब धीरे धीरे राजनैतिक रूप लेती जा रही है| दशहरे पर शुरू की गई इस यात्रा में उन्हें अब बड़ी संख्या में समर्थन मिल रहा है, धीरे धीरे आगे बढ़ता हुआ दिग्विजय के करवा से अब लोग भी जुड़ रहे हैं| सिंधिया के बाद कमलनाथ भी दिग्विजय की यात्रा में शामिल होंगे|
इससे पहले इंदौर पहुंचे सिंधिया का जोरदार स्वागत किया गया| जहाँ सिंधिया ने बताया कि दिग्विजय सिंह ने धार्मिक संकल्प लिया था, जिसको पूरा करने के लिए उन्होंने यह यात्रा निकाली है. उनके संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए मैं उनके साथ चल रहा हूं| इसके बाद सिंधिया का काफिला ओम्कारेश्वर पहुंचा| सैंकड़ों की संख्या में वाहनों की कतार थी और जगह जगह उनका स्वागत भी हुआ|
खंडवा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा की मध्य प्रदेश में आने वाला चुनाव आम जनता का होगा। ये चुनाव कांग्रेस या भाजपा का नहीं। लेकिन कांग्रेस पूरी शक्ति के साथ मुकाबला करेगी। फिर वह चाहे कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव या फिर मैं ही क्यों न हो, हम सभी एक साथ मिलकर कांग्रेस के लिए कार्य करेंगे। अगला चुनाव बीजेपी के के 15 वर्षो का हिसाब होगा। जिसमें प्रदेश की परेशान जनता बीजेपी को सबक सिखाएगी। पूरा प्रदेश अराजक स्थिति में हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…