बैरिया ( बलिया) ।। गाजीपुर के पत्रकार राजेश मिश्रा के नृशंस हत्या के विरोध में ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन तहसील बैरिया इकाई का आपात बैठक बैरिया डाकबंगले पर रविवार को ग्रापए अध्यक्ष सुधीर सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पत्रकार के हत्या की घोर निंदा की गयी। सभी पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रख दिवंगत के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। तत्पश्चात राज्यपाल के नाम पाँच सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम बैरिया राधेश्याम पाठक को सभी पत्रकारों ने सौंपा । जिसमे मांग किया गया कि मृतक पत्रकार के परिवार को 50 लाख रूपये सहायता, उनके परिजन को सरकारी नौकरी , परिवार को सुरक्षा, उत्तर प्रदेश के सभी पत्रकारों को सुरक्षा व शस्त्र लाइसेंस बनाने, मामले की सीबीआई जाँच व हत्यारों की तत्काल गिरफ़्तारी की मांग की गयी है। इस अवसर पर वीरेन्द्र मिश्र, शिवदयाल पाण्डेय ,सुधाकर शर्मा,विश्व्नाथ तिवारी,मुखिया जी, सुनील पाण्डेय, अनिल सिंह, अखिलेश पाठक,हरेराम यादव, गुप्तेश्वर पाठक, कन्हैया तिवारी,आनन्द मोहन,श्रीमन तिवारी, रविन्द्र मिश्र,सतेन्द्र पाण्डेय, विद्या भूषण चौबे,आदि पत्रकार उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…