अंजनी राय.
बलिया।। रसड़ा कासिमाबाद मार्ग स्थित नीबू चट्टी के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएससी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। रसड़ा कोतवाली पुलिस ने युवक के पाकेट से पर्स निकालकर उसकी आईडी व मोबाइल से उसके घर पर सूचना देने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताते चले कि फेफना थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी दीपक सिंह (35) रविवार की देर शाम अपनी बाइक से वाराणसी जा रहे थे। रसड़ा कासिमाबाद मार्ग स्थित नींबू चट्टी गांव के समीप रविवार की देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन देर हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही दीपक के घर के लोग सीएससी पहुंच गये। दीपक वाराणसी में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी में काम करते थे, जहां से अपने घर डुमरी छुट्टी पर आए हुए थे। छुट्टी बिताकर वाराणसी जाते समय हादसा हो गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…